Breaking News

हर साख पर आलमगीर बैठा है,अंजाम ए झारखंड क्या होगा:तरुण चुग

रांचीlभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग आज एक दिवसीय झारखंड दौरे पर नई दिल्ली से रांची आए। श्री चुग ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित चतुर्थ चरण में होने वाले चुनाव संसदीय क्षेत्र पलामू,सिंहभूम,खूंटी लोहरदगा के लोकसभा प्रभारी,सह प्रभारी, संयोजक,जिलाध्यक्ष गण के साथ बैठक की।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,मनोज सिंह उपस्थित थे ।बैठक में लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
श्री चुग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है। अब तो मंत्री और कांग्रेस पार्टी विधायक दल के नेता के घर से ईडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपए नकद बरामद हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि झारखंड के हर साख पर एक आलमगीर बैठा है।ऐसे में ठगबंधन की सरकार में अंजाम ए झारखंड क्या होगा।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को को बताना चाहिए कि ये पैसे किनके हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की 14लोकसभा सीट पर एन डी ए की जीत पक्की है।जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहती है।

Check Also

मनीष जायसवाल के पक्ष में भुरकुंडा कोयलांचल में निकाला गया मोटरसाइकिल जुलूस

🔊 Listen to this भुरकुंडा। भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र में हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के …