Breaking News

भदानीनगर पुलिस ने चोरधरा में 80 किलो जावा महुआ नष्ट किया

भदानीनगर।लोकसभा चुनाव व वरिये पदाधिकारी के निर्देश पर महुआ शराब के खिलाफ भदानीनगर पुलिस ने सोमवार को चोरधरा गांव में अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कर रहे भदानीनगर ओपी के एएसआई संजय कुमार सिंह ने चोरधरा पंचायत के उरांव टोला में 80 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चोरधरा में अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभियान चलाया गया। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार का अवैध शराब बनाने वालों पर पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में भदानीनगर ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे।

Check Also

भाकपा ने गांडेय उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन को दी समर्थन

🔊 Listen to this रांचीlगांडेय विधानसभा उप चुनाव में झामुमो के प्रत्याशी एवम पूर्व मुख्यमंत्री …